
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा नैशनल टेक्नोलॉजी डे पर एक वेबिनार आयोजित किया गया। जिसमें प्रिंसिपल डा. गुरप्रीत सिंह मुख्यवक्ता के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने छात्रों और स्टाफ सदस्यों को टेक्नोलॉजी दिवस पर बात करते हुए कहा यह दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन देश में टेक्नोलॉजी क्रांति आई थी क्योंकि यह दिन 1998 में पोखरण परमाणु टेस्ट और अंतरिक्ष में बड़ी प्रगति के तौर पर भारतीय में इतिहास दर्ज है। वेबिनार के दौरान डा. सैनी ने टेक्नोलॉजी के लाभ और नुकसान पर बात करते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना एक जिम्मेदारी भरा काम है।

अगर इसे सही ढंग से इस्तेमाल किया जाए तो यह चमत्कार से कम नहीं है। तकनीक के इस्तेमाल से काम में बहुत ही आसानी से हो जाता है और इसके गलत उपयोग से कई परेशानियाँ भी खड़ी हो जाती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान टेक्नोलॉजी का प्रयोग छात्रों तथा आम लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। छात्रों की ऑनलाइन पढाई, लोगों के लिए डिजीटल लेन-देन, मनोरंजन तथा जागरूकता फैलाने में टेक्नोलॉजी एहम रोल निभा रही है। अंत में चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने छात्रों कों देश की उन्नति ओर लोगों की भलाई के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया।












