Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh 2 सगी बहनों के कत्ल के मामले में एसएसपी मोगा से एक्शन...

2 सगी बहनों के कत्ल के मामले में एसएसपी मोगा से एक्शन टेकन रिपोर्ट की तलब

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मोगा जिलेे की दो सगी बहनों को अगवा करने और कत्ल करने के मामलेे में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने सू-मोटो नोटिस लेते हुए इस मामले में एस.एस.पी. मोगा से रिपोर्ट तलब की है।

Advertisements

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती तेजिन्दर कौर ने बताया कि मीडिया द्वारा यह मामला उनके ध्यान में आया है जिस पर सू-मोटो नोटिस लेते हुए एस.एस.पी. मोगा को हिदायत की है कि वह इस मामले सम्बन्धी कोर्ट में चालान पेश करके 7 अप्रैल 2021 को सम्बन्धित डिप्टी सुपरिटेंडेंट आॅफ पुलिस के द्वारा एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here