विधायक अरुण नारंग पर हमला लोकतंत्र पर हमला, कैप्टन सरकार तुरंत बर्खास्त हो: तीक्षण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं तीक्ष्ण सूद, जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी, विजय पठानिया, शिव सूद, सुरेश भाटिया,डॉ बिन्दुसार शुक्ला,सतीश बावा आदि द्वारा प्रैस नोट में अबोहर से विधायक अरुण नारंग द्वारा मलोट जिला मुक्तसर में की जाने वाली प्रेस कांफ्रेंस के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस की शह तथा मिलीभगत से किसानों की आड़ में श्री नारंग पर किए कातिलाना हमले व भाजपा दफ्तर पर किए आगजनी का नोटिस लेते हुए इसे शर्मनाक कृत्य तथा लोकतंत्र का कत्ल बताया। भाजपा नेताओं ने कहा है कि यह कहां का लोकतंत्र है कि जिसमें एक पार्टी को निशाना बना कर उसकी आवाज़ दबाने का की कोशिश की जा रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि निगम चुनावों में भी जगह जगह पर ऐसी घटनाएं देखने को मिली थी।

Advertisements

जिसमें भाजपा नेताओं को घूमने फिरने व प्रचार करने से बलपूर्वक रोका गया था। उन्होंने कहा कि जनता के चुने हुए नुमाइंदे व पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण नारंग पर किया गया हमला कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी द्वारा पहले से रची गई साजिश के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों से यह स्पष्ट हो चुका है कि पंजाब में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है।किसी की सुरक्षा की गारंटी सरकार नही दे सकती। मलोट में तैनात पुलिस भी हमलावरों को रोकने की बजाए मूकदर्शक बनी रही।भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व शीघ्र ही माननीय राज्यपाल से मिलकर कैप्टन सरकार को भंग करने की अपील करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here