Sunday, October 11, 2026
Home Himachal बमसन तहसील को मिला 2 करोड़ का नया भवन, मुख्यमंत्री जय राम...

बमसन तहसील को मिला 2 करोड़ का नया भवन, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया ऑनलाइन लोकार्पण

हमीरपुर/टौणी देवी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री होते हुए टौणी देवी क्षेत्र को तहसील का तौहफा दिया है। वीरभद्र सिंह ने नए भवन का शिलान्यास किया तथा वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस आलीशान भवन का लोकार्पण किया। डीसी देव श्वेता बनिक हमीरपुर तथा तहसीलदार टौणी देवी डाक्टर आशीष शर्मा ने नवनिर्मित भवन में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। आपको बता दें कि बमसन स्थित तहसील भवन लगभग 2 करोड़ रुपए से बनकर पहले ही तैयार हो चुका है । कोरोना की वजह से इसका लोकार्पण नहीं हो पा रहा था । अब इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला ने ऑनलाइन लोर्कापण किया। गत तीन वर्षों से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का टौणी देवी क्षेत्र में कोई कार्यक्रम नहीं होने से नव निर्मित तहसील भवन का लोकार्पण नहीं हो पा रहा था।

Advertisements


पूर्व सीएम धूमल के राज में जुलाई 2012 में जारी हुई थी बमसन तहसील की अधिसूचना,पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने 2015 में किया था नए भवन का शिलान्यास

तहसील भवन का लोकार्पण न होने से राजस्व कार्य निपटाने में भी दिक्कत हो रही थी। वर्तमान में तहसील कार्यालय खंड विकास कार्यालय के परिसर में चल रहा है, जिससे अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों को तंगहाली में कार्य करना पड़ रहा था। ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविन्द्र ठाकुर ने बताया कि यह गर्व का विषय है कि नवनिर्मित तहसील भवन बारी पंचायत में है। टौणी देवी को तहसील का दर्जा देने वाले पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल स्वयं आयोजन स्थल पर जनता के बीच मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here