
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जोगिन्द्र पाल आदिया जो कि नगर निगम में स्ट्रीट लाईट इलैक्ट्रीशन थे लगभग 35 साल की सर्विस के बाद रिटार्यड हो गये। इनके सम्मान में नगर निगम होशियारपर द्वारा नगर निगम कार्यालय में एक विदायगी समारोह का आयोजन किया । जिसमें नगर निगम के सभी छोटे-बड़े सभी अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी यूनियन होशियारपुर ने जोगिन्द्र पाल आदिया को उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए एक सिरोपा तथा भगवान वाल्मीकि महाराज की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सफाई कर्मचारी यूनियन होशियारपुर के प्रधान करनजोत आदिया ने कहा कि जोगिन्द्र पाल आदिया जी ने सदैव ही अपनी डयूटी पूरी इमानदारी तथा निष्ठा से निभाई । उन्होने श्री आदिया को उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दी तथा भगवान से प्रार्थना की कि उनका आने वाला जीवन मंगलमय हो। इस अवसर पर वाईस प्रधान सोमनाथ आदिया, चेयरमैन राकेश कुमार सिद्धू , सैनेट्री ज़मादार रजिन्द्र कुमार, बिक्रमजीत (बंटी), हरविलास, रोहित हंस, विक्रम कुमार (विक्की), सीनीयर मीत-प्रधान बलराम भट्टी, अशोक हंस, हीरा लाल हंस, पंकज अटवाल, कैलाश कुमार, राकेश कुमार, आशु, नीवन कुमार आदि विशेष रुप से उपस्थित हुये।












