मंत्री अरोड़ा के सम्बंधियों पर टिप्पणी करके आप नेताओं ने दिया घटिया मानसिकता का सबूत: सुदर्शन धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी द्वारा कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के सम्बंधियों (कुड़मों) के संबंध में की गई टिप्पणी बहुत ही निंदनीय है। ऐसी टिप्पणी करके आप नेताओं ने अपनी घटिया मानसिकता का सबूत दिया है। इसके लिए उन्हें मंत्री अरोड़ा व उनके रिश्तेदारों से माफी मांगनी चाहिए। यह बात पूर्व पार्षद एवं कांग्रेसी नेता सुदर्शन धीर ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि वह अस्वस्थ्य थे तथा उन्हें इसकी जानकारी आज ही मिली थी कि आम आदमी पार्टी ने औछी राजनीति करते हुए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा के सम्बंधियों पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि श्री अरोड़ा के सम्बंधी बहुत ही विनम्र एवं जनता की सेवा को समर्पित व्यक्तित्व वाले लोग हैं तथा समाज में उनकी एक अपनी पहचान है। वह हर समय जन सेवा कार्यों में लगे रहते हैं तथा उनका प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रुप में राजनीति में कोई दखल नहीं है और न ही कांग्रेस के कार्यों में उन्होंने कभी हस्तक्षेप किया है। श्री धीर ने कहा कि आप वालों को अगर श्री अरोड़ा से कोई नाराजगी है तो वह राजनीतिक तौर पर उन्हें व कांग्रेस को भला-बुरा कह सकते हैं, लेकिन इस प्रकार सम्बंधियों के बारे में टिप्पणी करना सरासर गलत है।

हम सभी राजनीति के क्षेत्र से संबंध रखते हैं और राजनीति में विचारों के मतभेद के चलते एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला अकसर जारी रहता है। मगर, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अपनी हताशा के चलते श्री अरोड़ा के सम्बधियों पर निशाना साध कर इस बात का भी सबूत दिया है कि उन्हें रिश्तों की पहचान ही नहीं तथा न ही वह राजनीतिक मर्यादा को समझते हैं। श्री धीर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है और यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसे किसी के नाम के साथ जोडऩा तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि श्री अरोड़ा ने होशियारपुर के विकास के लिए जो प्रोजैक्ट शुरु करवाए हैं उन्हें देखकर विरोधी पार्टियों को होश उड़े हुए हैं और वे हताश होकर अनाफ-शनाप बोलकर अपनी हताशा प्रकट कर रही हैं। लेकिन इन बातों का कांग्रेस या उसके कार्यकर्ताओं पर कोई असर होने वाला नहीं है। क्योंकि, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की अगुवाई में प्रत्येक कांग्रेस विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है तथा जनता की समस्याओं को दूर करवाना ही उनकी पहल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here