Wednesday, October 28, 2026
Home National छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ में 22 जवान...

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ में 22 जवान शहीद, कई लापता, 9 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में करीब 22 सुरक्षा बलों के शहीद होने की खबर है, जबकि 31 घायल बताए जा रहे हैं। शनिवार को दोपहर 12 बजे करीब 4 घंटे तक चली मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए, जबकि कुछेक लापता बताए जा रहे हैं व उनकी तलाश में 600 जवानों को लगाया गया है।

Advertisements

दूसरी तरफ 9 नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के डीजी भी मौके पर पहुंच गए थे। मुठभेड़ वाली जगह पर सर्च अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने दिसंबर 2020 में बड़े हमले की चेतावनी दी थी।

गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here