दशमेश नगर: चोरों ने डा. सरबजीत माणकू के घर को बनाया निशाना, नकदी व गहने किए चोरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर के वार्ड नं 24 मोहल्ला दशमेश नगर में दिन दिहाड़े चोरों ने डाक्टर सरबजीत सिंह माणकू के घर को निशाना बनाते हुए नकदी, गहने तथा कुछ जरुरी सामान चुरा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डाक्टर सरबजीत सिंह माणकू ने बताया कि आज 13 अप्रैल सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच वह घर पर नहीं थे इसी बीच कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में पड़ी नकदी, सोने के गहने व अन्य सामान चुरा लिया।

Advertisements

इस मौके पर समाज सेवी संजय शर्मा ने डाक्टर सरबजीत सिंह माणकू से चोरी की घटना संबंधी जानकारी लेते हुए उनसे दुख व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन से अपील की है कि वह चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। इस मौके पर थाना माडल टाऊन पुलिस के प्रभारी करनैल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और परिवार को भरोसा दिया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here