Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh कोरोना को हराना है, वैक्सीन लगाकर खुद और दूसरों को सुरक्षित बनाना...

कोरोना को हराना है, वैक्सीन लगाकर खुद और दूसरों को सुरक्षित बनाना है: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री उद्योग एवं वाणिज्य पंजाब सुन्दर शाम अरोड़ा ने मोहाली के फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक कोरोना वैक्सीन हीं लगवाई है, उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवानी चाहिए तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर वैक्सीन लगवाकर जहां हम खुद व दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं वहीं कोरोना को हराकर पुन: सामान्य जिंदगी जीने लायक वातावरण की भी संरचना करने में योगदान डाल सकते हैं।

Advertisements

श्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा कोरोना की रोकथाम के साथ-साथ जनता की सहूलतों का भी ध्यान रखा जा रहा है तथा जरुरी सेवाओं की पूर्ति के लिए साथ4क कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री से जुड़े कामागारों और उद्योगपतियों को किसी तरह की परेशानी न आए इसके लिए भी व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं। श्री अरोड़ा ने जनता से अपील की कि वह कोरोना वैक्सीन जरुर लगवाएं तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरुक करें। जब तक इस बीमारी को जड़ से खत्म नहीं किया जाता, जब तक हमें इसकी रोकथान के लिए जारी की गई हिदायतों की भी सख्ती के साथ पालना को यकीनी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर पर सभी प्रयास कर रही है तथा यह प्रयास तभी सफल होंगे जब जनता इसमें पूर्ण सहयोग करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here