Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur सुनील ठाकुर भाजपा एनजीओ सैल के अध्यक्ष व अश्विनी उपाध्यक्ष नियुक्त

सुनील ठाकुर भाजपा एनजीओ सैल के अध्यक्ष व अश्विनी उपाध्यक्ष नियुक्त

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। तलवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक समाज सेवी एवं भारतीय जनता पार्टी तलवाड़ा के मंडल प्रधान सुभाष बिट्टू की अध्यक्षता में हुई। भाजपा तलवाड़ा मंडल प्रधान सुभाष ( बिट्टू) जी के तत्वावधान में इस बैठक में सुनील ठाकुर जी को भाजपा एनजीओ सैल का मंडल प्रधान और अश्विनी को भाजपा एनजीओ सैल का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल प्रधान सुभाष बिट्टू जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी है जो प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि सुनील जी और अश्विनी जी को पार्टी ने नई जिम्मेवारी दी है, इससे पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

Advertisements

इस अवसर पर क्षेत्र के महान बुद्धिजीवी और भाजपा की महान शख्सियत पूर्व मंडल अध्यक्ष तलवाड़ा अशोक सभ्रवाल, भाजपा एजुकेशन सैल के जिला प्रधान मास्टर राधेश्याम, भाजपा मैडिकल सैल तलवाड़ा मंडल के संयोजक गिरीश चंद्र राजीव, भाजपा जनरल सचिव मास्टर महेंद्र, बुद्धिजीवी सैल तलवाड़ा के डॉक्टर ध्रुव, भाजपा लोकल बॉडी सैल के जिला प्रधान नन्द पुरी, भाजपा एनजीओ सैल के जिला प्रधान राजेंद्र महाजन, भाजपा सचिव तलवाड़ा मंडल सुनील सोनी व परमजीत ठाकुर के अलावा भारी संख्या में पार्टी के कार्यकत्र्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here