Tuesday, October 27, 2026
Home National दुखद: कार्यपालक सहायक रंजीत कुमार ठाकुर की कोरोना से मौत

दुखद: कार्यपालक सहायक रंजीत कुमार ठाकुर की कोरोना से मौत

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:राकेश कुमार: प्रखंड सहकारिता कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक रंजीत कुमार ठाकुर की मंगलवार को मौत हो गई। बछवाड़ा बीडीओ पूजा कुमारी नें उक्त कार्यपालक सहायक की मौत की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वे विगत कई दिनों से कोरोना पॉजिटिव थे।

Advertisements

कोरोना पॉजिटिव होने के पश्चात वे होम क्वारंटाइन में रह रहे थे। जबकि बछवाड़ा बीसीओ कमलेश कुमार राय नें बताया कि उक्त कार्यपालक सहायक टायफाइड की बीमारी से भी ग्रसीत थे। वर्तमान में उनका इलाज चल रहा था। मगर स्थिति काफी बिगडऩे के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

साथ हीं उन्होंने बताया कि उक्त कार्यपालक सहायक से हम लोगों का आत्मिय लगाव था। उनके दो बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया व उनका भी एक साथी बिछड़ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here