Tuesday, October 27, 2026
Home National पाकिस्तान में वैद्य सतनाम सिंह की गोली मारकर हत्या, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन...

पाकिस्तान में वैद्य सतनाम सिंह की गोली मारकर हत्या, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने जताया शोक

पेशावर (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर शहर पेशावर में अज्ञात बंदूकधारियों ने वैद्य (यूनानी चिकित्सक) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वैद्य सतनाम सिंह की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बंदूकधारियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और चार गोली लगने के बाद वैद्य सतनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए।

Advertisements

वैद्य सतनाम सिंह चारसड्डा रोड पर क्लीनिक चलाया करते थे, दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया, ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके। हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर किन वजहों से वैद्य की हत्या की गई है। पुलिस मामले की अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। इसमें आतंकवाद की आशंका भी जताई जा रही है, इस वजह से पुलिस इस एंगल से भी जांच में जुटी हुई है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस पर दुख जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here