Thursday, October 29, 2026
Home Punjab प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क आनलाइन कोचिंग अक्तूबर के पहले सप्ताह से

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क आनलाइन कोचिंग अक्तूबर के पहले सप्ताह से

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से ‘घर -घर रोज़गार और कारोबार मिशन के अंतर्गत पंजाबी नौजवानों के लिए अक्तूबर, 2021 से  नि:शुल्क ऑनलाइन कोचिंग की शुरुआत की जा रही है जिससे उनको प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार किया जा सके। इससे सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो, जालंधर के डिप्टी डायरैक्टर श्री जसवंत राय ने बताया कि सरकारी क्षेत्र में राज्य /केंद्र के से सम्बन्धित नौकरियाँ जैसे एस.एस.सी. /बैंक पी.ओ. /कलैरीकल /आर.आर.बी. /सी.ई.टी. / पी.पी.एस.सी. /पी.एस.एस.एस.बी. और अन्य विभागीय परीक्षाओं की तैयारी के लिए अक्तूबर 2021 से नि:शुल्क आनलाइन कोचिंग शुरू की जा रही है।

Advertisements

 उन्होने  बताया कि दसवीं /बारहवीं /ग्रैजूएशन शैक्षिक योग्यता रखने वाले मेल और फीमेल आवेदक यह कोचिंग प्राप्त करने के लिए योग्य होंगे और कोचिंग के लिए अपने -आप को रजिस्टर करवा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि यह कम से -कम 4 महीनो की बैंच वाइस कोचिंग होगी। अक्तूबर के पहले सप्ताह से शुरू होने वाली कोचिंग में पुलिस कांस्टेबल और कलैरीकल पोस्टों के लिए कोचिंग दी जायेगी, जिस में पुलिस कांस्टेबल की कोचिंग के लिए शैक्षिक योग्यता बारहवीं और कलैरीकल पोस्ट के लिए शैक्षिक योग्यता ग्रैजूएशन होगी।

श्री राय ने बताया कि कोचिंग लेने के इच्छुक आवेदक https://www.eduzphere.com /freegovtexams लिंक पर अपने -आप को रजिस्टर करवा सकते हैं। डिप्टी डायरैक्टर ने जिले के नौजवानों को अधिक से अधिक संख्या में इस कोचिंग के लिए अपने -आप को रजिस्टर करवाने की अपील की जिससे सरकारी क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने का उनका स्वप्न पूरा  हो सके और कहा कि और ज्यादा जानकारी के लिए आवेदकों  मोबायल नं. 8968321674 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here