Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh सरहदी जिलों के एस.एस.पीज़ को नाइट डोमिनेशन आपरेशन शुरू करने के निर्देश

सरहदी जिलों के एस.एस.पीज़ को नाइट डोमिनेशन आपरेशन शुरू करने के निर्देश

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मौजूदा सुरक्षा हालातों के मद्देनजऱ कार्यकारी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने आज सभी सरहदी जिलों के एसएसपीज़ को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सरहद के साथ रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन आपरेशन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सरहदी जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर ग्रामीण, तरन तारन, फिऱोज़पुर और फाजिल्का शामिल हैं।
डीजीपी ने सरहदी जिलों के एसएसपीज़ को यह भी हिदायत की कि वह अपने जिलों को सैक्टरों में बाँटें और हर सैक्टर के लिए गज़टिड अधिकारी तैनात किया जाये, जो निजी तौर पर नाइट डोमिनेशन आपरेशन के दौरान मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि एसएसपीज़ गज़टिड अधिकारियों के ड्यूटी रोस्टर को देखेंगे और नाइट डोमिनेशन आपरेशनों की निगरानी के लिए उनकी ड्यूटी लगाएंगे।
डीजीपी सहोता ने कहा कि सैकंड लाईन आफ डिफेंस और अन्य संवेदनशील स्थानों पर रात को सभी नाके एक ग़ैर-गज़टिड अधिकारी की निगरानी अधीन लगाए जाएंगे जबकि वाहनों की जांच के लिए सहायक सडक़ों पर अतिरिक्त नाके भी लगाए जाएँ। डीजीपी ने निर्देश दिए कि अंत्र-राज्जीय नाकों ख़ास कर जम्मू-कश्मीर सरहद पर लगाए जाने वाले नाकों को भी मज़बूत किया जाना चाहिए और जम्मू-कश्मीर से आने वाले सभी वाहनों की अच्छी तरह जांच की जानी चाहिए। जि़क्रयोग्य है कि एसएसपीज़ को नाकों और गश्त को दर्शाती साप्ताहिक तैनाती योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं जिसको रैंज आईजीपी के द्वारा मंजूरी दी जायेगी। ऐसी साप्ताहिक योजनाएँ मौजूदा अंदरूनी सुरक्षा की स्थिति के आधार पर होंगी।

Advertisements

डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने एसएसपीज़ को कहा कि वह संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोनों और शक्की व्यक्तियों की हलचल पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने एसएसपीज़ को सभी कंट्रोल रूमों को सक्रिय करने के इलावा संवेदनशील स्थानों की कवरेज के लिए सभी पीसीआर /आरआरपीएस वाहनों और बुलेट प्रूफ़ सामग्री का प्रयोग करने के आदेश दिए।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here