Sunday, October 18, 2026
Home National भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद की कोठी में लगी आग

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद की कोठी में लगी आग

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली से एक बड़ी घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि शंकर प्रसाद की कोठी में आग लग गई। दमकल विभाग की ओर से बताया गया है कि उन्हें 21 मदरटेरेसा क्रिसेंट रोड, रवि शंकर प्रसाद की कोठी में आग की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंच कर आग को काबू किया गया है।

Advertisements

गनीमत रही कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि रवि शंकर प्रसाद की कोठी में एक कमरे के बेड में आग लगी थी। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर कमरे के अंदर बेड में लगी आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here