Thursday, November 5, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब सरकार द्वारा किसानों की फसल उठाने के सभी दावों की खुली...

पंजाब सरकार द्वारा किसानों की फसल उठाने के सभी दावों की खुली पोल: तीक्षण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष शरद सूद , जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया, हरदोखानपूर मंडल अध्यक्ष अश्वनी गैंद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि गेहूं की खरीद तथा उठाई के सरकार के दावों की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि बारदाने की कमी के कारण किसानों द्वारा मंडियों में लाई गई फसल की बोरियों में भराई नहीं हो रही है। जिससे मंडियों में गेहूं के ढेर लग गए हैं, खराब मौसम ने भी किसानों की मुश्किल को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि मंडी में ना तो गेहूं को बचाने की व्यवस्था है,ना ही मंडी परिषद में सफाई के उचित प्रबंध है।

Advertisements

जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। कोरोना से बचने के लिए किए गए प्रबंध केवल कागजों तक ही सीमित है। किसानों को गेहूं के बिकने तक खुले आसमान के नीचे राते बितानी पड़ रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार गेहूं खरीद के मामले में गंभीर नहीं है। सभी काम राम भरोसे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बारदाने का तुरंत प्रबंध किया जाए ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here