
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना दसूहा के मुख्य अधिकारी एसआई गुरप्रीत द्वारा पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान एक महिंद्रा गाड़ी नं एचपी 72 ए 5225 को रोककर चैक करने पर थाना ब्यास जिला अमृतसर देहाती में दर्ज हुए मामले में धारा 363, 366,120-बी आईपीसी का फरार हुआ आरोपी लडक़ी सहित काबू करके थाना ब्यास की पुलिस के हवाले किया। लडक़े की पहचान सरवन राज सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बाबा बकाला थाना ब्यास जिला अमृतसर और लडक़ी का नाम पलकदीप पुत्री कुलविंदर सिंह निवासी बाबा बकाला थाना बयास जिला अमृतसर और एक अन्य लडक़ा लवजोत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बाबा बकाला थाना ब्यास जिला अमृतसर और साधू बाबे तीर्थ नाथ पुत्र ज्ञान नाथ निवासी पीर निगाहा शिव मंदिर एचपी, जीवन नाथ पुत्र सत्गुरु दीदार नाथ निवासी मलकाणा थाना रामामंडी जिला बठिंडा, सतनाम नाथ पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गुरू नंगल जडियाला हुई है।

जिस संबंधी मनीश कुमार उप कप्तान पुलिस सब डिवीजन दसूहा ने बताया कि मुख्य अधिकारी थाना दसूहा द्वारा उक्त गाड़ी सवारों पर गहराई से पूछताछ व सरवन राज सिंह उक्त के खिलाफ थाना ब्यास में लडक़ी अगवा करने का मामला दर्ज हुआ पाया जाने पर थाना ब्यास की पुलिस संपर्क करके उक्तों को थाना ब्यास की पुलिस की हवाले कर दिया गया है।












