
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर में बस्ती शेख इलाके में एक व्यक्ति करंट की चपेट में आकर झुलस गया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ट्रांसफार्मर के पास बने डंप पर कूड़ा फेंकने गया था, जहां हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि करंट इतना तेज था कि डंप पर पड़े कूड़े को भी आग लग गई। जानकारी अनुसार हादसा बस्ती शेख में बिजली के ट्रांसफार्मर के पास बने कूड़े के डंप पर उस वक्त हुआ जब एक व्यक्ति वहां कूड़ा फेंकने के लिए आया और तेज करंट की चपेट में आ गया।

जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गया। लोगों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस बीच खंभे में जबरदस्त स्पार्किंग हुई और कूड़े के ढेर को भी आग लग गई। हादसे का शिकार हुए व्यक्ति की निजी अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है।












