Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh मार्कफैड क्लब द्वारा अपने कर्मचारियों को सैनेटाइजऱ और मास्क बाँटे गए

मार्कफैड क्लब द्वारा अपने कर्मचारियों को सैनेटाइजऱ और मास्क बाँटे गए

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। कोविड महामारी के चलते राज्य निवासियों को ज़रूरी वस्तुएँ मुहैया करवाने के लिए निरंतर सेवाएं दे रहे मार्कफैड के कर्मचारियों को यहाँ मुख्य कार्यालय में मार्कफैड क्लब द्वारा सैनेटाइजऱ और मास्क बाँटे गए।

Advertisements

मार्कफैड के एम.डी. श्री वरुण रूज़म ने सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों द्वारा लोगों की सेवा के लिए किए जा रहे प्रसायों की सराहना करते हुए कहा कि कोविड के कठिन समय में मार्कफैड द्वारा राज्य निवासियों को ज़रूरी सेवाएं मुहैया करवाने के अलावा अब ऑक्सीजन की ढुलाई में आगे आकर काम किया गया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा भी बहुत ज़रूरी है, जिसके लिए मार्कफैड क्लब का यह बहुत बढिय़ा प्रयास है।

मार्कफैड यूनियन के प्रधान श्री ईश वडेरा ने बताया कि कर्मचारियों के लिए इस क्लब की स्थापना वर्ष 2000 में की गई थी। यह क्लब शिक्षा, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्य एवं कल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़ कर कार्य करता है। इस मौके पर क्लब के जनरल सचिव श्री वीरेंदर पाल सिंह और वित्त सचिव श्री एस.के. बस्सी द्वारा संदेश भी जारी किया गया कि कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग और सरकारी हिदायतों के मुताबिक टीकाकरण करवाने के लिए सभी मार्कफैड के कर्मचारी और उनके पारिवारिक सदस्यों को प्रोत्साहित किया जाए।

इस मौके पर मार्कफैड के चीफ़ मैनेजर एच.एस. बैंस, मुख्य लेखा अफ़सर श्री पंकज कांसल और मैनेजर श्री संत शरन सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here