भाजपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व पार्षद मलकीत सिंह कांग्रेस में शामिल, मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की तरफ से होशियारपुर में युद्ध स्तर पर करवाए जा रहे विकास कार्यों और गांवों के विकास को लेकर अपनाई गई नीतियों से प्रभावित भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद मलकीत सिंह पूर्व डीएसपी बड़ी संख्या में साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भाजपा व अन्य पार्टियों से जुड़े कई नेता, कार्यकर्ता तथा गांवों की पंचायतें कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हुईं थी। अब एक बार फिर से भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है।

Advertisements

विभिन्न पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना सरकार की जनहितैषि नीतियों का प्रमाण: मंत्री अरोड़ा

कांग्रेस में उनका स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि मलकीत सिंह बहुत ही सुलझे हुए और समाज सेवी स्वभाव के व्यक्ति हैं और कांग्रेस में ऐसे लोगों का सदैव स्वागत किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में श्री सिंह को बनता मान सम्मान दिया जाएगा। श्री अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की जनहितौषि नीतियों का जनमानस पर विशेष प्रभाव पड़ रहा है और विभिन्न पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान पूर्व पार्षद मलकीयत सिंह ने कहा कि होशियारपुर की शान को पुन: बरकरार रखने तथा इसे विकसित शहरों की सूची में शामिल करने का जो प्रयास कैबिनेट मंत्री अरोड़ा द्वारा किया जा रहा है, उससे वह काफी प्रभावित हैं। इसके अलावा इस कठिन समय में भी पंजाब सरकार द्वारा जो जनहितैषि नीतियां बिना किसी भेदभाव के चलाई जा रही हैं उससे गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। जोकि सराहनीय है। इन सबके चलते ही वे कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, रत्न सिंह पाबला, स्वर्ण चंद, तीर्थ सिंह, परंिदर सिंह, रणजीत कुमार, जीत सिंह, सोहन सिंह, गुरदियाल सिंह, मनिंदर सिंह, बोबी राम, संसार चंद, गुरदेव सिंह, राजिंदर मोहन, चरनजीत सिंह, सेवा राम, रोशन लाल, राज कुमार, सुंदर राम तथा सोमनाथ आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here