Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur मेरे संसदीय फंड को अपना बताकर बांट रहे हैं विधायकः सांपला

मेरे संसदीय फंड को अपना बताकर बांट रहे हैं विधायकः सांपला

होषियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला ने आम आदमी पार्टी के विधायकों द्वारा जनता को गुमराह करने की निंदा की है। श्री संपला ने कहा कि हाल ही में कुछ आम आदमी पार्टी के विधायक उन अनुदानों (ग्रांट्स) के वितरण पत्र बाँट रहे हैं, जो वर्ष 2019 में उनके कार्यकाल के दौरान स्वीकृत किए गए थे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आम आदमी पार्टी के विधायक जनता के बीच यह गलत धारणा फैलाने का प्रयास कर रहे हैं कि ये अनुदान वर्तमान में उनकी पार्टी द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि ये अनुदान उनके केंद्रीय मंत्री और होशियारपुर लोकसभा सदस्य होने के नाते अंतिम किश्त कि राशी है।

2019 में सांपला द्वारा स्वीकृत किए गए अनुदान राशि का कुल जोड़ 2 करोड़ 45 लाख है जिसे होशियारपुर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए स्वीकृत किया गया था जो की काफी लंबे समय से कुछ प्रशासनिक कारणों से लंबित पड़े थे जो की सांपला के प्रयास से अब पूर्ण रूप से स्वीकृत हो चुके हैं और जिन्हें आम आदमी पार्टी के विधायक यह कहकर लोगों को बांट रहे हैं कि यह अनुदान राशि पंजाब सरकार द्वारा वह लेकर के आए हैं जो की एक भ्रामक और गलत प्रचार है।

श्री सांपला ने कहा कि इस प्रकार की भ्रामक गतिविधियाँ जनता को गुमराह करने का कार्य करती हैं और राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस प्रकार के कृत्यों की जाँच की जाए ताकि जनता के सामने सच्चाई रखी जा सके उन्होंने कहा कि वैसे भी आम आदमी पार्टी ऐसे कार्यों में माहिर है कि केंद्र के पैसे को अपनी उपलब्धि बताकर प्रचार प्रसार करती रहती हैं भले ही आयुष्मान योजना हो या घर-घर राशन देने की बात या आयुष्मान जन औषधी केंद्र हो प्रधानमंत्री आवास योजना आम आदमी पार्टी ने हमेशा अपने झूठे प्रचार की कोशिश की है जिसे पंजाब की जनता भली-भांति जानती हैं।

जिसमें अरुणेश शाकिर पूर्व कैबिनेट मंत्री, रघुनाथन राणा हल्का इंचार्ज दसूहा,भरत भूषण वर्मा,अश्वनी ओहरी,एडवोकेट दिलबाग बागी, साहिल सांपला,चरणजीत अर्शी, धीरज ऐरी,कमल वर्मा,विनय पूर्व MC,पंकज मिश्रा,रंजन कुमार,शत्रुघ्न, शिवम् ओहरी,सूरज शर्मा,लवनीत मानखंड आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here