अजाद किसान कमेटी दोआबा ने कृषि कानून बिलों की कापियां जलाकर सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर द्वारा सुतैहरी रोड पर रिलायंस के शोरुम के आगे लगाए धरने को 234 दिन हो गए हैं। आज मोदी सरकार द्वारा जो तीन काले कानून किसानों पर थोपे गए हैं उनको भी पूरा एक साल हो गया है। 5 जून 2020 को ये भगवां कानून (भगवां कानून का मतलब कि भाजपा पार्टी को यह कानून इतने पसंद हैं कि यह इन कानूनों को लागु करने की खातिर कई राज्यों में अपनी राज्य सरकारें भी खो चुकी है, उनका विरोध भी होता है पर किसानों को फायदे वाले कानून बताते हैं) लागु किए पूरा एक साल हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रधान हरबंस सिंह संघा के नेतृत्व में आज के दिन काले कानून केन्द्र सरकार ने लागु किए थे, उनकी प्रतियां जलाने के लिए धरना स्थल से विशाल जलूस शुरु हो कर शहर के विभिन्न बज़ारों से होता हुआ धण्टा घर के नज़दीक भाजपा के दफ्तर के आगे मोदी का पिट स्यापा किया गया, विभिन्न वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों की सख्त शब्दों में निंदा की तथा इन काले (भगवां) कानूनों की प्रतियां अग्नि के भेंट की।

Advertisements

इस रोष प्रदर्शन में लाचोवाल टोल प्लाज़ा, नंगल शहीदां टोल प्लाज़ा, मिनी सचिवालय के नज़दीक किसान जियो शोरुम पर बैठे घरनाकारी तथा अन्य किसान समर्थक संगठन तथा मुलाजि़म संगठन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने प्रण लिया की जब तक यह तीनों काले कानून वापिस नहीं जो जाते तब तक यह संघर्ष इसी तरह से शांतपूर्वक ढंग से चलता रहेगा तथा भाजपा के नेताओं का विरोघ जारी रहेगा।

इस संघर्ष में मलकीत सिंह हुक्कड़ां, डा. तेज पाल, रणजीत सिंह उप प्रधान काहरी, हरजीत सिंह, सुखपाल सिंह काहरी, सुखदेव सिंह काहरी, जसवंत सिंह, करनवी कालड़ा, कमलप्रीत नरुला, गुरनाम सिंह काहरी, दिलबाग सिंह काहरी, गुरदीप सिंह खुन खुन, ज्ञाप सिंह भलेठू,राम सिंह, बलदेव सिंह, गगनदीप, गुरचरन सिंह, अमरजीत सिंह, अशोक कुमार शर्मा पट्टी, एस.पी. शर्मा, दलबीर सिंह काहरी, निर्मल सिंह हुक्कड़ां, गुरचरन सिंह मोना कलां, मंगत सिंह, अमरजीत सिंह, रधुविंद्र सिंह, कमलवीर काहरी तथा प्रीत सिंह नरसाला ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा नारे बाजी करके मोदी सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here