आप को झटका, वार्ड 4 से अजय शर्मा साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी को उस समय भारी झटका लगा जब वार्ड नं 4 से आम आदमी पार्टी की तरफ से नगर निगम चुनाव लड़ चुके अजय शर्मा साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। पार्षद अशोक मेहरा की प्रेरणा से अजय शर्मा ने यह घोषणा की। पार्टी में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान बलजीत सिंह, हितेश कुमार सैनी, अजय कुमार, मनप्रीत सिंह, साहिल शर्मा, सुखजीत सैनी, साहिल सैनी आदि भी शामिल हुए।

Advertisements

इस मौके पर अजय शर्मा ने कहा कि शहर में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा की दूरदर्शिता उनके कार्यों से झलकती है। उन्होंने होशियापुर की बेहतरी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है तथा सभी विकास कार्य सफल होने पर होशियारपुर शहर विकसित शहरों की गिनती में होगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने अजय शर्मा व उनके साथियों को कांग्रेस की नीतिया घर-घर पहुंचाने और पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की प्रेरणा की। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा तथा हरविंदर सिंह विंदर भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here