Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को समर्पित “सेवा सप्ताह” को सफल बनाने में...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को समर्पित “सेवा सप्ताह” को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा पंजाब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को समर्पित सेवा सप्ताह के अंतर्गत 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सेवा कार्य शुरु किये गए है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला महामंत्री विनोद परमार और मीनू सेठी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिला भाजपा द्वारा मण्डल स्तर पर सफाई अभियान शुरु किया गया है। जिसमें जिला पदाधिकारी व ओबीसी मोर्चा ने शहर के धार्मिक स्थानों पर स्वच्छ भारत अभियान चलाया, जबकि इस अभियान को मण्डल स्तर पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू किया गया है। इसी तरह 18 सितम्बर को युवा मोर्चा की तरफ से खूनदान कैंप लगाया जाएगा।

Advertisements

19सितम्बर को भाजपा व्यापार सेल द्वारा गरीब बस्तियों में फ़ल वितरित किए जाएंगे। 20सितम्बर को मण्डल स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वच्छ भारत अभियान में सफाई कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को समर्पित इस सेवा सप्ताह को प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह से मना रहा है, जिसमें आम-जनमानस को भी साथ जोडऩे का काम किया जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान मोदी जी का अपना ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसके साथ हर देशवासी जुडक़र अपना देश साफ और स्वच्छ बनाना चाहता है। इस मौके पर पूर्व मेयर शिव सूद, कुलवंत कौर, सतीश बावा, सुरिंदर कौर, गुरप्रीत कौर, नरिंदर कौर, एडवोकेट दिलबाग बागी, सुरिंदर भट्टी, अश्वनी विग, जिन्दू सैनी, विपुल वालिया, शिव कुमार काकू, विनय आनंद, अश्वनी वधावन, राकेश कुमार, राजन वर्मा, मुनीश बग्गा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here