
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एसडीओ सब-अर्बन उपमंडल इंजी. राजीव जसवाल ने बताया कि 20 फरवरी को 66केवी सबस्टेशन नसराला की जरुरी मरम्मत के कारण यहां से संचालित सभी 11केवी फीडर बंद रहेंगे।

इस कारण 11केवी होशियारपुर, 11केवी जालंधर रोड, 11केवी बालाजी, 11केवी आनंद, 11केवी कक्कड़ काम्पलैक्स, 11केवी रोटावेटर, 11केवी टांडा रोड तथा 11केवी पियालां फीडर (शेयर्ड फीडर) की बिजली सप्लाई सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक बंद रहेगी। इस कारण सभी इंडस्ट्रीयल फीडर, नसराला, चक्क गुजरां, हैदरोवाल, नियाड़ा, डगाणा कलां, सिंगड़ीवाला तथा कबीला बस्ती की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।












