Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh खेल मंत्री राणा सोढी द्वारा निर्मल मिलखा सिंह के देहांत पर दुख...

खेल मंत्री राणा सोढी द्वारा निर्मल मिलखा सिंह के देहांत पर दुख व्यक्त

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने फ्लाइंग सिख मिलखा सिंह की धर्म पत्नी निर्मल मिलखा सिंह के देहांत पर दुख व्यक्त किया है। वालीबाल की खिलाड़ी रही निर्मला मिलखा सिंह कोरोना पीड़ित होने के बाद फोरटिस अस्पताल मोहाली में दाख़िल थी, जहाँ आज शाम उनका देहांत हो गया। मिलखा सिंह भी कोरोना से पीड़ित होने के चलते पी.जी.आई. चण्डीगढ़ में दाखिल हैं।

Advertisements

अपने शोक संदेश में खेल मंत्री ने कहा कि निर्मला मिलखा सिंह की मौत की दुखद ख़बर सुनकर उनको बहुत दुख पहुंचा है। दुखी परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए राणा सोढी ने परमात्मा के समक्ष अरदास की कि वह इस दुख की घड़ी में इस ना पूरा होने वाले घाटे को सहन करने के लिए पारिवारिक सदस्यों और सगे संबंधियों को बल और दिवंगत आत्मा को शांति एवं अपने चरणों में निवास बख़्शें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here