Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur 35 ग्राम नशीले पाउडर सहित तलवाड़ा का संग्राम काबू

35 ग्राम नशीले पाउडर सहित तलवाड़ा का संग्राम काबू

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। जिला पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत थाना प्रभारी अजमेर सिंह के आदेश पर तलवाड़ा पुलिस द्वारा सब इंस्पेक्टर धर्मिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को 35 ग्राम नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार तलवाड़ा पुलिस ने सब्जी मंडी एरिया में नाकाबंदी लगाए हुए मौजूद थे कि इसी दौरान एक व्यक्ति आता देखा जोकि पुलिस को देख पीछे मुडऩे लगे जिस पर पुलिस को शक हुए उसको पकडक़र तलाशी लेने पर उससे 35 ग्राम नशीला पाउडर मिला। आरोपी ने अपना नाम संग्राम सिंह पुत्र बलकार सिंह उर्फ कारा निवासी तलवाड़ा बताया । पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एन.डी.पी.एसएकट 22/61/85 के तहत मामला दर्ज करके कारवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here