Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur मूलभूत सुविधाओं के नाम पर जनता को दी जा रही है मुसीबतों...

मूलभूत सुविधाओं के नाम पर जनता को दी जा रही है मुसीबतों की सौगात: कर्मवीर बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने पदाधिकारियों के साथ पॉश इलाका मॉडल टाऊन का दौरा किया, जहां दो महीनें से सडक़ को उखाड़ा हुआ है और पानी इस कदर खड़ा है कि चाहे इसमें चावल की खेती कर ली जाए। बार-बार शहर को मूलभूत सुविधायें देने की बात करने बालों ने कभी सोचा है घरों में कूलरों को चैक करके उसमें लारवा होने पर जुर्माना किया जाता है, यहां पर पानी खड़ा होने के कारण लारवा की फैक्ट्री लगी हुई है, इसका जुर्माना कौन भरेगा?

Advertisements

बाली ने कहा कि विकास के नाम पर सिवाए मुसीबत के लोगों को और कुछ नहीं मिल रहा। मॉडल टाऊन के निवासियों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि हम इतने परेशान हैं कि एक तो पानी खड़ा होने की वजह से बदबू आ रही है और दूसरा कूड़े-कर्कट के कारण जीना हराम हो गया है। घरों के आगे मिट्टी के ढेर लगे होने के कारण वाहनों को घर के अन्दर-बाहर करना भी मुश्किल हो गया है, टैक्स देने के बावजूद भी सरकार न जाने नागरिकों से किस जन्म का बदला ले रही है।

कर्मवीर बाली ने कहा कि कई महीने घण्टा घर से कमेटी बाज़ार तक मार्किट पाईप डालने के नाम पर बंद रही और जनता को बरसाती पानी से राहत देने के नाम पर पाईपें डाली गई, दुकानदारों का कारोबार भी बंद रहा, कल थोड़ी सी बरसात ने अपना रंग दिखा दिया और पानी की समस्या जैसी की वैसी ही रही। जनता को कोई लाभ नहीं मिला। कर्मवीर बाली ने कहा, न जाने किस मुंह से मूलभूत सुविधायें जनता को देने की बात की जा रही है। इसकी भी उच्यस्तरीय जांच होनी चाहिए। इस अवसर पर महिला विंग की प्रधान सुदेश कुमारी, मनजीत कौर, कृपाल सिंह सचिव आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here