Friday, October 9, 2026
Home Himachal धूमल दरबार में लोगों का हजूम उमडऩे का दौर फिर से शुरू

धूमल दरबार में लोगों का हजूम उमडऩे का दौर फिर से शुरू

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इस कड़ी में मंगलवार को ग्राम पंचायत भेरड़ा के दर्जनभर परिवार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए ।शामिल हुए लोगों ने अपने मन से भारतीय जनता पार्टी का दामन थामते हुए अपने हाथों से ही अपने गले में पटके डालें ओर पूर्व मुख्यमंत्री से आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे की मांग की। बताते चलें कि भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर युवा भाजपा नेता आशीष महाजन की अगुवाई में दर्जनभर परिवारों ने पूर्व मुख्यमंत्री से उनके निवास स्थान में जाकर शिष्टाचार भेंट की अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया उसके बाद उन्होंने कहा कि विगत चुनाव में उनसे गलती हो गई थी जिसका खामियाजा वह वर्तमान में भुगत रहे हैं।

Advertisements

लोगों की मांग धूमल लड़े चुनाव, कांग्रेस प्रत्याशी को वोट डालना उनकी सबसे बड़ी भूल

वर्तमान में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव लड़े हम उनके साथ हैं। शामिल हुए परिवारों में महिलाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री से कहा कि अपना व्यक्ति खोने का दर्द क्या होता है यह वर्तमान में पता चल रहा है जहां बीते 4 वर्षों से उनके क्षेत्र में कुछ नहीं हुआ। आज वह कांग्रेस पार्टी में अपना वोट देकर पछता रहे हैं उनसे जो गलती हुई है वह एक बहुत बड़ी भूल थी इस गलती को हमारे साथ विधानसभा क्षेत्र के कई लोगों ने किया था, लेकिन अब लोगों को धीरे धीरे सद्बुद्धि आ रही है और लगातार वह भारतीय जनता पार्टी में विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल में विश्वास करते हुए पार्टी में शामिल हो रहे हैं बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री निवास में जो लोग अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

वह खुद ही उनके यहां पहुंचकर अपने मन से पार्टी का पटका अपने हाथों से उठाकर अपने गले में डाल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री से आगामी विधानसभा चुनाव में लडऩे की मांग भी कर रहे हैं। उधर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की भावनाओं को रोका नहीं जा सकता है। चुनाव लडऩे के लिए कह रहे हैं समय आने पर इस बात पर भी गौर किया जाएगा। चुनाव लड़ा जाएगा और जीता भी जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here