6 अगस्त को धरने में शहीद हुए लखविंदर लक्खी व दो अन्य शहीदों के परिवारों को दी जाएगी 50-50 हजार की आर्थिक सहायता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आजाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर के जि़ला प्रधान हरबंस सिंह संघा सुतैहरी रोड, रिलायन्स शोरूम पर दिए हुए धरने पर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। प्रधान हरबंस सिंह संघा ने संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली द्वारा जो किसान संसद लगाई है, में डिप्टी स्पीकर होने का फजऱ् अदा किया था तथा इस बारे में धरनाकारियों को जानकारी दी। प्रधान हरबंस सिंह संघा ने जानकारी देते हुय बताया कि जैसे इस धरने पर बैठे 295 दिन गुजऱ गए है, उसी तरह दिल्ली बार्डर पर बैठे 8 महीनों से ज्यादा का समय हो गया है पर केन्द्र सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंगी, बल्कि गन्दी चालें चलकर मोर्चे को फेल करने की कोशिश की जा रही हैं। आर.एस.एस. यहां तक गिर गई है कि गुरूद्वारों के प्रोग्रामों में श्री साहिब डालकर तथा पटके गलों में डालकर घूम रहे हैं, जिससे सिक्खों में भारी रोष पैदा हो रहा है।

Advertisements

प्रधान श्री संघा ने पंजाब के लोगों खास करके सिंहो तथा किसानों को अपील की कि ऐसी चालों से सावधान रहें तथा शान्ति बनाये रखें, किसान तीनों काले कानून वापिस करवाकर ही दिल्ली से लौटेंगे। सुतैहरी रोड के धरने के प्रधान सुखपाल सिंह काहरी ने एक अहम जानकारी देते हुये बताया कि संघा परिवार की ओर से इस किसान संघर्ष में जैसे तन मन से हिस्सा लिया जा रहा है वैसे ही प्रधान हरबंस सिंह संघा की बेटी जो कि विदेश में रहती है, ने किसानों के दर्द को महसूस करते हुये अपने सहयोगी भाईयों के साथ मिलकर आर्थिक सहायता भेजी है।

6 अगस्त 2021 दिन शनिवार को इस धरने में शहीद हुये सरदार लखविन्द्र सिंह लक्खी तथा इस जि़ले के दो अन्य शहीदों के परिवारों को 50-50 हज़ार रूपए की आर्थिक इसी धरना स्थल सुतैहरी रोड पर दी जायेगी। इसलिए 06-08-2021 को सुबह 10.00 बजे अधिक से अधिक साथी इक्_े हो। इस अवसर पर बैठे दिलबाग सिंह काहरी, दलवीर सिंह काहरी, बख्शीश सिंह सैनी, सतनाम सिंह बस्सी, मलकीत सिंह हुक्ड़ां, ज्ञान सिंह भलेठू, हरदियाल सिंह भरत कैशियर, मंगत सिंह तथा गुरदीप सिंह ने भी अपने विचार पेश किये तथा मोदी सरकार का सख्त विरोध करते हुये कहा कि काले कानूनों के रद्द होने तक यह धरने जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here