बड़सर में इन्द्रजाल में उलझी भाजपा अब आपस में ही ही जड़ें काटने को तैयार

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। लगातार दो विधानसभा चुनाव हार चुके बड़सर के पूर्व विधायक व वर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा  इंद्रजाल के बाद अब भाजपा के कुनबे के जाल में भी उलझते दिख रहे हैं। वर्तमान कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल 2012 और 2017 का बड़सर सीट से विधानसभा चुनाव जीतकर अब 2022 की तैयारी में जुट चुके हैं। इससे उल्ट बड़सर में भाजपा दो से तीन और तीन से चार गुटों में बिखरती दिख रही है। ऐसे में दो बार हारे भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा  की तीसरी बार टिकट लेने के मार्ग में भाजपा के ही कई अवरोधक लग चुके हैं।

Advertisements

बड़सर से संबंध रखने वाले प्रदेश भाजपा प्रवक्ता  विनोद ठाकुर की गत पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों से बनी सक्रियता अब बड़सर के गांवों में भी दिखना शुरू हो गई है। बेशक भाजपा के अपने ही उनके खिलाफ कई आरोप लगा मनोबल तोड़ने की कोशिश में हैं लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनकी मित्रता व संघ परिवार का आशीर्वाद  जगजाहिर है। टिकट के लिए विनोद ठाकुर भी प्रबल उम्मीदवार बनकर सामने आ रहे हैं। दूसरी ओर  बड़सर विधानसभा क्षेत्र से 2017 में अंतिम समय में भाजपा की टिकट से वंचित हुए राकेश शर्मा बबली  लगातार शिखर की तरफ हैं। गत दिनों उन्हें प्रदेश कामगार बोर्ड का चेयरमैन बना सीएम जयराम ठाकुर ने बड़सर में उन्हें मजबूती प्रदान की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here