
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रजनीश शर्मा । टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने बाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मीडिया को जारी एक ब्यान में कहा कि विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों की भी को भी प्रोत्साहन स्वरूप पुरुस्कृत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करना भी कम गौरव की बात नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने सुंदरनगर से सम्बंध रखने बाले आशीष कुमार चौधरी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में ही प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्होंने मुक्केबाज़ी में देश का प्रतिनिधित्व किया जो प्रदेश के लिए गर्व का की बात है ।

आशीष चौधरी अभी युवा हैं और यदि उन्हें सहयोग तथा स्पांसरशिप मिले तो वह आगामी ओलंपिक में भी देश तथा प्रदेश के लिए उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की कि प्रदेश सरकार हरियाणा तथा मणिपुर सरकारों की तर्ज़ पर इस होनहार खिलाड़ी को प्रोत्साहन राशि देने के साथ साथ इसके प्रशिक्षण की भी ज़िम्मेदारी उठाए तो इससे खेल जगत में मेहनत कर रहे युवाओं का भी उत्साहवर्धन होगा।










