Friday, October 30, 2026
Home Himachal स्वतंत्रता दिवस पर हमीरपुर में सुरेश भारद्वाज करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर हमीरपुर में सुरेश भारद्वाज करेंगे ध्वजारोहण


हमीरपुर ( द स्टैलर न्यूज़): उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि 75वां स्वतंत्रता दिवस ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ हमीरपुर जिला में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर में आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय समारोह में शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा भव्य परेड की सलामी लेंगे। जिला स्तरीय समारोह में उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। यह समारोह कोरोना संबंधी सावधानियों के साथ आयोजित किया जाएगा।

Advertisements


 उपायुक्त ने बताया कि इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों की स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह की भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगाड्र्स, एनसीसी और अन्य टुकडिय़ां मार्चपास्ट करेंगी। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने सभी जिलावासियों से स्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी समारोह में भाग लेने की अपील की है।  उधर, एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। आयोजन स्थल पर ड्रोन के प्रयोग पर पूर्णतय: प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने समारोह में आने वाले सभी लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here