मधूसूदन शर्मा आई.जी. ने संभाला बीएसएफ खडक़ां कलां कैंप का पदभार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मधूसूदन शर्मा आई.जी. बीएसएफ ने 21 अगस्त 2021 को सहायक प्रशिक्षण केन्द्र बीएसएफ खडक़ां कलां कैंप होशियारपुर के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, खडक़ां कलां, होशियारपुर, पंजाब, सीमा सुरक्षा बल का पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक नोडल केन्द्र है, जहां महिलाओं को देश की सरहदों की प्रहरियों के तौर पर प्रशिक्षित किया जाता है। मदूसूदन जिला होशियारपुर के गांव कमाही देवी के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा डी.ए.वी. विधालय दसूहा से हुई है तथा वह राजकीय महाविधालय, होशियारपुर के पूर्व छात्र हैं।

Advertisements

मधूसूदन शर्मा बी.एस.एफ. कैडर के अधिकारी हैं और वर्ष 1986 में एक अधिकारी के रूप में सीमा सुरक्षा बल में शामिल हुए थे। सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न मुख्यालयों में उन्होने महत्तवपूर्ण पदों पर कार्य किया। अपने शानदार कैरियर के दौरान उन्होने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एन.एस.जी.) जैसे उत्कृष्ट बल में सेवा प्रदान की और प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। सहायक प्रशिक्षण केन्द्र बी.एस.एफ. खडक़ां कलां का पभार ग्रहण करने से पहले मधूसूदन ने अत्यंत संवेदनशील, विशेष आप्रेशन सीमांत ओडिशा की कमान संभाल रहे थे, जहां कई चुनौतियों के बावजूद इस सीमान्त मुख्यालय के क्षेत्रीय मुख्यालयों तथा वाहिनीयों को अपना कुशल नेतृत्व प्रदान कर माओवादियों, नकसिलियों के खिलाफ प्रशंसनीय उपलब्धियां हासिल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here