दुखद: पत्रकार मनु रामपाल के ताया मा. मनमोहन रामपाल का गुडगांव में निधन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। “द स्टैलर न्यूज़” परिवार के सदस्य एवं दसूहा से पत्रकार मनु रामपाल के ताया मास्टर मनमोहन रामपाल का गुडगांव में आज 24 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुडगांव में ही सायं 3 बजे किया जाएगा। गौरतलब है कि मास्टर मनमोहन रामपाल दसूहा के डीएवी स्कूल में अध्यापक थे और उन्होंने लंबा समय शिक्षा जगत की सेवा की।

Advertisements

उनके निधन पर शहर की तमाम धार्मिक, राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और शहर निवासियों के साथ-साथ पत्रकार भाईचारे ने रामपाल परिवार के साथ गहरा शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here