Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गौशाला बाजार में लगाया लंगर, चेयरमैन मरवाहा व...

जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गौशाला बाजार में लगाया लंगर, चेयरमैन मरवाहा व मेयर सुरिंदर ने की सेवा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गौशाला बाजार में प्रवीन खुराना की तरफ से कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में लंगर लगाया गया। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, मेयर सुरिंदर कुमार व शहरी अध्यक्ष मुकेश डावर मिंटू ने विशेष तौर से पहुंचकर लंगर में सेवा की।

Advertisements

इस अवसर पर चेयरमैन मरवाहा ने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी और कहा कि किसी भी धार्मिक अनुष्ठान के बाद लंगर का विधान है और हमारा समाज उसी का अनुसरन करते हुए अपनी परंपराओं को आगे बढ़ा रहा है। इस मौके पर सुनील खुराना, संजीव अरोड़ा संजू, अशोक अहूजा, राजू व भीषम भाटिया आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here