Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh बनवारी लाल पुरोहित का शिक्षक दिवस के अवसर पर सन्देश

बनवारी लाल पुरोहित का शिक्षक दिवस के अवसर पर सन्देश

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): शिक्षक दिवस पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर मैं अध्यापकों को ज्ञान और सामंजस्यपूर्ण समाज का सृजन करने के लिए समर्पित सेवा के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। शिक्षक दिवस उन अध्यापकों को समर्पित है जो विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। वह नौजवानों को प्रेरित करते हैं, ज्ञान की भूख बुझाते हैं और उनके छिपी हुई क्षमता और प्रतिभा को ऊजागर करते हैं। अध्यापक ही असली राष्ट्र निर्माता होते हैं, क्योंकि वह हर बच्चे के भविष्य को आकार देते हैं और उनको एक जि़म्मेदार नागरिक बनाते हैं।

Advertisements


आओ हम सभी इस दिन, उन अध्यापकों का सत्कार और धन्यवाद करें, जिन्होंने हमारे विद्यार्थियों को राष्ट्र का कीमती मानव संसाधन बनने का नेतृत्व किया है और जो एक मज़बूत और खुशहाल राष्ट्र के निर्माण में अमृल्य योगदान दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here