काबिलीयत के दम पर नित आगे बढ़ रहे हैं अनुराग: अंकुश दत्त शर्मा

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। अपनी काबिलियत और प्रतिभा के दम पर हमीरपुर के होनहार सांसद अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार में, राष्ट्रीय राजनीति में व संगठन में नित आगे बढ़ रहे हैं। अनुराग सिंह ठाकुर को उत्तर प्रदेश का चुनाव सह प्रभारी बनाए जाने पर हमीरपुर जिला में खुशी का माहौल है। अभी हाल ही में अनुराग सिंह ठाकुर को केंद्र सरकार में बतौर राज्य मंत्री बढ़िया परफॉर्मेंस दिखाने पर, पदोन्नति देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूचना प्रसारण एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया था। अब उनके हिस्से एक और बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन ने उनको सौंपी है। और यह जिम्मेवारी उत्तर प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर है। उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो पूरे देश की राजनीति को प्रभावित करता है।

Advertisements

उत्तर प्रदेश एक अकेला ऐसा राज्य है जहां से 80 सांसद चुन के लोक सभा में जाते हैं और केंद्र सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वही उत्तर प्रदेश राज्य में विधानसभा के लिए 404 सीटों पर चुनाव लड़ा जाता है। उत्तर प्रदेश के आने वाले अति महत्वपूर्ण चुनाव को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अनुराग सिंह ठाकुर को उत्तर प्रदेश का चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्री को बधाई देते हुए ज़िला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त ने कहा कि इस नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को अनुराग ठाकुर सफलता पूर्वक निभाएंगे और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी की बड़ी जीत के लिए एक बढ़िया योजना बनाकर जबरदस्त तरीके से चुनावों में अपनी भूमिका निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here