Friday, October 23, 2026
Home Latest ताज़ा व बुरी खबर: सैर पर निकले पार्षद की गोली मार कर...

ताज़ा व बुरी खबर: सैर पर निकले पार्षद की गोली मार कर हत्या

akali-leader-brother-in-law-murder-punjab

– मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन अज्ञात लोगों ने मारी गोली, अस्पताल में उपराधीन पार्षद ने तोड़ा दम-
बिहार: बिहार में राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव के करीबी कहे जाने वाले पार्षद केदार सिंह यादव को मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। केदार सिंह सुबह की सैर के लिए घर से निकले थे तथा वे अपने वार्ड के पार्षद थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अलावा एस.आर.एफ. के जवान भी केदर सिंह के घर पहुंच गए थे।

Advertisements

-पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की शुरु की जांच-लालू यादव के करीबी बताए जा रहे हैं पार्षद केदार सिंह यादव-

जानकारी अनुसार केदार सिंह आज 10 अगस्त को सुबह अपने घर से सैर के लिए निकले थे कि कुछ ही दूरी पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी व इस फायरिंग में उन्हें तीन गोलियां लगी। घायल केदार सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here