26 पूर्व सैनिक परिवारों ने भाजपा का दामन थामा, धूमल ने किया स्वागत

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा।  भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए करीब 26  पूर्व सैनिक परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।सभी लोग गवारडू ,चबूतरा ,ख्याह ,दई  दा नोण, जन्दडू कोट पंचायतों के रहने वाले हैं। मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर कहा कि शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में सेवानिवृत्त सैनिक परिवारों के सदस्यों ने भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और विधिवत पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने  शामिल हुए तमाम पूर्व सैनिकों उनके परिवार के सदस्यों का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Advertisements

अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना के जवान सच्चाई ईमानदारी और दृढ़ निश्चय के साथ भारत देश की सेवा करने में 24 घंटे लगे रहते हैं उनके देश सेवा के जजवे, देश के प्रति उनके द्वारा दी गई शहादतो को कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश सेवा में देश के सैनिक इमानदारी के साथ हर मोर्चे पर डटे रहते हैं उसी तरह भारतीय जनता पार्टी में शामिल जो भी कार्यकर्ता हो रहे हैं वह भी ईमदारी के साथ पार्टी में डट जाएं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग सच्चाई ईमानदारी और खुले दिल के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं उनका स्वागत है वह अपने आप आए भाजपा का पटका अपने गले में डालें और भाजपा में शामिल हो जाएं। जो लोग शामिल नहीं होना चाहते वह जहां हैं वहीं पर रहे। इस मौके पर भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह ने भी अपने विचार रखे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here