Tuesday, October 13, 2026
Home Chandigarh ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ हॉकी टूर्नामैंट के लिए चयन ट्रायल 15 सितम्बर...

ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ हॉकी टूर्नामैंट के लिए चयन ट्रायल 15 सितम्बर को

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा में करवाए जा रहे ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ हॉकी टूर्नामैंट के लिए पंजाब की टीमों का चयन करने के लिए ट्रायल जालंधर में 15 सितम्बर, 2021 को लिए जाएंगे। खेल विभाग के डायरैक्टर श्री डी.पी.एस. खरबन्दा ने बताया कि सैंट्रल सिविल सर्विसिज़ कल्चरल एंड स्पोर्टस बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ हॉकी टूर्नामैंट (पुरुष /महिला) 23 से 30 सितम्बर, 2021 तक मारकंडेशवर हॉकी स्टेडियम, शाहबाद मारकंडा, ज़िला कुरूक्षेत्र (हरियाणा) में करवाया जा रहा है जिसके लिए पंजाब की टीमों का चयन किया जाना है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि स्टेट हॉकी टीम के चयन के लिए ट्रायल 15 सितम्बर, 2021 को सुबह 10ः00 बजे से ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम, जालंधर में लिए जाएंगे। श्री खरबन्दा ने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी सरकारी मुलाज़िम (रेगुलर) अपने -अपने विभागों से इस टूर्नामैंट में भाग लेने के लिए एतराज़हीनता सर्टीफिकेट प्राप्त करके ट्रायलों में भाग ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here