दसूहा को जिला बनाने की मांग: संजीव मन्हास ने केंद्रीय मंत्री राज्य सोम प्रकाश को दिया ज्ञापन

मुकेरियां/तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), प्रवीन सोहल। भाजपा जिला प्रधान संजीव मन्हास की अध्यक्षता में दसूहा को अतिशीघ्र जिला बनाने हेतु एक मांग पत्र केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश को दिया गया। जिसमे संजीव मन्हास ने बताया के दसूहा पंजाब की एक बड़ी तहसील है और धार्मिक रूप में दसूहा पांडवों की नगरी है और यहां छठे गुरु हरगोबिंद सिंह जी के चरण शो प्राप्त गुरद्वारा गरना साहिब भी स्थित है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि दसूहा मैदानी, बेट और कंडी एरिया के बीच बसा हुआ शहर है। मुकेरियां, तलवाड़ा, मानसर, टांडा, गढ़दीवाला के गांव के लोगों को लगभग 100 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करके अपने काम काज के लिए होशियारपुर जाना पड़ता है। गौरतलब है कि 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह और हल्का विधायक अरुण डोगरा ने जनता से वायदा किया था कि कांग्रेस की सरकार आने पर दसूहा को जिला बनाया जाएगा। पर, वह वायदा कांग्रेस अब भूल चुकी है। इस मौके केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश जी भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वह दसूहा को जिला बनाने की मांग के सबंध में केंद्र सरकार को दख़ल करने की अपील करेंगे।

सोम प्रकाश ने कहा के कांग्रेस ने झूठे बायदे कर सरकार तो बना ली पर अपने किए वादे भूल गई है। उन्होंने कहा के दसूहा हलके की यह प्रमुख मांग है, इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मन्हास के साथ संघर्षी योद्धे विजय शर्मा, युवा मोर्चा तलवाड़ा के अध्यक्ष विनोद कुमार मिट्ठू, सरदार मण्ड दसूहा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here