राजनीति का उद्देश्य ही मानवता की सेवा: वीरभद्र सिंह

2
मुख्यमंत्री ने की सर्व कल्याणकारी संस्था के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता
हमीरपुर, (वरिष्ठ पत्रकार रजनीश शर्मा): मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रपित महात्मा गांधी ने समाज को मानवता के लिए समर्पित होकर कार्य करने की शिक्षा दी। उनका मानना था कि मानव मात्र और गरीबों की सेवा के बिना राजनीति अधूरी है। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य ही मानवता की सेवा होना चाहिए। ख्यमंत्री आज यहां ‘सर्व कल्याणकारी संस्था के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। पूर्व विधायक राजेन्द्र राणा ने इस संस्था की स्थापना की है और वह संस्था के अध्यक्ष भी हैं। इससे पूर्व, हमीरपुर के गांधी चौक पहुंचने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। वीरभद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 1962 से वह सक्रिय राजनीति में हैं और उनका 53 वर्षों का स्वच्छ राजनीतिक सफर रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक दूरदृष्टा एवं सिंद्धातों पर चलने वाले राजनेता हैं। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि मौजूदा परिपेक्ष्य में राजनीति का स्तर सबसे नीचे गिर गया है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि विधानसभा में चिल्ला कर नारेबाजी और अभद्र टिप्पणियां करना नया प्रचलन हो गया है, जबकि विधानसभा की अपनी एक मर्यादा है। उन्होंने उनसे इस तरह की गतिविधियों से बचने का परामर्श दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री के निवास पर सीबीआई द्वारा छापामारी राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक धब्बा है, जिसे प्रदेश के भाजपा नेताओं और केन्द्र सरकार के नेताओं के इशारे पर उनकी बेटी के विवाह वाले दिन करवाया गया। उन्होंने कहा कि वह किसी जांच और छापामारी से नहीं डरते हैं, क्योंकि उन्होंने कोई गलत कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इरादों सीडी मामले से ही बेनकाब हो गए हैं, क्योंकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस मामले में उन्हें क्लीन चिट दी है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह एचपीसीए के खिलाफ नहीं है, लेकिन एसोसियेशन को सहकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत करवाना चाहिए और इसकी कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक होनी चाहिए, जिसमें वोट डालने का अधिकार और इसके सदस्य प्रदेश से ही होने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक राजनैतिक परिवार ने जिस प्रकार निजी आरोप की राजनीति शुरू की है वह प्रदेश व प्रदेश के लोगों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की सम्पत्ति के दुरूपयोग की कभी अनुमति नहीं देंगे, यही वजह है कि उन्हें राजनीति से बाहर करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने इस अवसर पर मानव सेवा को समर्पित व्यक्तियों एवं खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को अमीर गौरव तथा शाने हिमाचल पुरस्कारों से सम्मानित किया।
उन्होंने हमीरपुर शहर में वाई-फाई सुविधा तथा उचित स्थान पर यूथ हॉस्टल का आश्वासन दिया
मुख्य संसदीय सचिव आई.डी. लखनपाल ने इस अवसर पर सर्व कल्याणकारी संस्था के सदस्यों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर ऐसे कार्यक्रम से अन्य लोग भी सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित होंगे और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करेंगे। उन्होंने विपक्ष दल पर मुख्यमंत्री के खिलाफ घटिया चालें चलने का आरोप लगाया। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र राणा को बधाई देते हुए सामाजिक सरोकार के लिए समर्पित संस्था के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राज्य स्तर पर इसी तरह की संस्थाएं स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जाकर और समर्पण से कार्य करने तथा आम लोगों के साथ सामजस्य स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने प्रदेश में युवा शक्ति को और सुदृढ़ बनाने की पार्टी की वचनबद्धता को भी दोहराया। सर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष तथा राजय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेन्द्र राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था में लगभग 25 हजार स्वयं सेवक जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्था हर वर्ष सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करती है। उन्होंने कहा कि संस्था की इकाइयां अन्य राज्यों में भी नि:स्वार्थ भावना से मानव सेवा के कार्य में जुटी हैं। उन्होंने अन्य मांगों के अतिरिक्त हमीरपुर में खेल छात्रावास स्थापित करने का आग्रह किया।
विधायक संजय रतन, राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया तथा सर्व कल्याणकारी संस्था की युवा इकाई ‘युवा सम्पर्क के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।
3   4
5   6
बास्केटवाल में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली गुवारड़ू की कुमारी अल्पा राठौर, राज्य स्तरीय विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट रही बिजड़ी की सुश्री मुक्ति, योगा एवं विज्ञान के क्षेत्र में जोल सपड़ के विजय कुमार, जुड्डो एवं पर्यावरण अभियान के लिए चरोट के राहुल खरयाल, विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट रहे पार्व ठाकुर तथा खेलों के लिए कक्कड़ की सुश्री शिवानी संदल तथा कराटे में भरनांग के आरव ठाकुर को मुख्यमंत्री ने हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किए।
शिक्षाविद् कुलदीप सिंह गुलेरिया, मीडिया एवं लिट्रेचर के लिए नवनीत शर्मा, एथलेटिक्स में रोहित, कुश्ती में जॉनी, खेलों में सुश्री स्नेह लता, शिक्षा में सुश्री इन्दू, संगीत में धीरज शर्मा, विज्ञान के लिए डॉ. दिनेश पाठक, सूचना एवं प्रौद्योगिकी के लिए श्री नवीन गौतम तथा बहादुरी के लिए सुदेश कुमार को मुख्यमंत्री ने शाने हिमाचल पुरस्कार से सम्मानित किया।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने 98 लाख रुपये की लागत से निर्मित हमीरपुर के क्षेत्रीय अस्पताल की वर्न यूनिट का उद्घाटन भी किया
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया एवं उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया, एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष प्रेम कौशल, कर्मचारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र मनकोटिया, पूर्व विधायक श्रीमती उर्मिल ठाकुर, सर्व कल्याणकारी सभा के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here