अंबिका सोनी ने पार्टी हित में पहले अध्यक्ष का पद और अब मुख्यमंत्री पद छोडक़र कायम की मिसाल:पंकज कृपाल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश को चेयरमैन और श्री गुरु रविदास मैमोरियल फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज प्रैस से बात करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी से सीखना चाहिए कि व्यक्तिगत हितों से ज्यादा पार्टी हित महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को यह नहीं भूलना चाहिए कि अकाली दल से आने के बावजूद कांग्रेस ने 23 साल तक पंजाब कांग्रेस की कमान उन्हें संभाली थी। उन्होंने कहा कि अंबिका सोनी ने पार्टी के हित में पहले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद तथा अब मुख्यमंत्री का पद छोडक़र मिसाल कायम की है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अंबिका सोनी से सीख लेनी चाहिए और अपने मतभेदों को भूलकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में 2022 का चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here