मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध पत्रकार सुरिन्दर सिंह के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरूवार को पंजाबी टि्रब्यून के पूर्व डिप्टी न्यूज एडीटर सुरिन्दर सिंह (68) के देहांत पर दुख प्रकट किया, जिनका आज सुबह लम्बी बीमारी के बाद एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया। वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र छोड़ गए हैं।

Advertisements

अपने शोक संदेश में, मुख्यमंत्री ने सुरिन्दर सिंह को एक समर्पित पत्रकार और अच्छे गुणों वाला एक बढ़िया मनुष्य बताया जो कि अपने पेशे के सिद्धांतों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध थे और उनके द्वारा अपने लेखन के माध्यम से पंजाबी कला और संस्कृति के प्रचार में दिए गए योगदान को सभी के द्वारा हमेशा याद रखा जायेगा। दुखी परिवार के साथ दिली हमदर्दी साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए ईश्वर के समक्ष अरदास की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here