Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur साहनी परिवार ने सांझी रसोई में मनाया जन्मदिन

साहनी परिवार ने सांझी रसोई में मनाया जन्मदिन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सरबत दा भला ट्रस्ट के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी द्वारा अपने बेटे ईषप्रीत सिंह का जन्मदिन सांझी रसोई में मनाया गया। परिवार द्वारा 500 के करीब जरुरतमंद और बेघर लोगों को मुफ्त खाना खिलाया। इस संबंधी जानकारी देते हुए सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी नरेश गुप्ता ने बताया कि जिलाधीश-कम-प्रधान जिला रैड क्रास सोसायटी विपुल उज्जवल की अध्यक्षता में सांझी रसोई को दानी सज्जनों के सहयोग के साथ सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि शहर निवासी और दानी सज्जनों द्वारा अपने बच्चों. परिवारिक मैंबरों के जन्मदिन, विवाह शादी की वर्षगांठ और अन्य खुशियां, यादे आदि सांझी रसोई में विशेष दिन बुक करवाकर योगदान डाला जा रहा है। इस मौके पर परिवारिक मैंबरों में हरजीत कौर, हरप्रीत कौर के अलावा जिला रैड क्रास और अस्पताल भलाई सैक्शन की कार्यकारिणी कमेटी के मैंबर राजीव बजाज, विनोद ओहरी, प्रो. कुलदीप कोहली, भुपिंदर गुप्ता, प्रो. अमरजीत कौर, जोगिंदर कौर के अलावा सोसायटी के मैंबर भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here