
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला रोजगार और कारोबार अधिकारी जसवंत राय की अध्यक्षता में रोजगार जनरेशन ट्रेनिंग विभाग द्वारा सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल अंबाला जट्टा में मास काऊंसलिंग प्रोग्राम करवाया गया। प्रोग्राम दौरान विषय माहिरों द्वारा विद्यार्थियों को बारहवीं कक्षा के बाद रोजगारमुखी कोर्स अपनाने संबंधी विस्तार से जानकारी दी और भविष्य में ऐसे कोर्सों को चुनने के लिए विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी) मोहन सिंह लेहल, गायडैंस काऊंसलर बेअंत सिंह, वाईस प्रिंसीपल सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल अंबाला जट्टा करनैल सिंह कलसी, नरेश कुमार, गुरशरन सिंह, अश्विनी कुमार के अलावा बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी मौजूद थे।











