सरकारी कॉलेज में रेड रिबन क्लब की तरफ से शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस मनाया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर में प्रिंसीपल डॉ. जसविन्द्र सिंह के नेतृत्व में रेड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार के सहयोग से आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसी परम्परा के अन्तर्गत रेड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार द्वारा ऑनलाईन ’’शहीद भगत सिंह’’ का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रो. विजय कुमार ने देश को आज़ाद करवाने वाले देश भगतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह जैसे महान देश भक्तों के कारण ही हमें आज़ादी प्राप्त हुई थी। इसलिए हमें उन्हें हमेशा ही याद रखना चाहिए।

Advertisements

उन्होने राजगुरु और सुखदेव के साथ हंसते- हंसते फांसी पर चढ़कर देश के लिए शहीदी दे दी थी। उन्होने ’’इन्कलाब जिन्दाबाद’’ का नारा देश को दिया था। जिसने देश के लोगों में आज़ादी की भावना पैदा की थी। उन्होने देश के दुश्मनों को मारकर लोगों को देश के लिए कुछ करने की भावना पैदा की थी। इसलिए आज हमारा भी फर्ज बनता है कि उनके परिवारिक सदस्यों के प्रति बनते फर्ज को ईमानदारी से निभायें। उन्होने विद्यार्थियों को समाज सेवा का भी संदेश दिया। इस अवसर पर मनजिन्द्र कौर, कमलजीत कौर, तानिया विद्यार्थियों ने देश भक्ति के संबंधित कवितायें सुना कर सभी को देश भक्ती के रंग में रंग दिया।

इसी प्रकार शरीया, मंजू रानी तथा साहिल विद्यार्थियों ने देश भक्तों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिस प्रकार हमें आज़ादी प्राप्त हुई बातों का जिक्र किया। प्रो. विजय कुमार ने देश भक्तों की तरह ही विद्यार्थियों को देश के प्रति बनते फर्ज को निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि गुलामी चाहे किसी भी तरह की हो वह किसी के भी जीवन में नहीं होनी चाहिए। सभी को अपनी आज़ादी का हक मिलना चाहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here