Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh राज्य में खरीद के पाँचवे दिन 134283.474 मीट्रिक टन धान की हुई...

राज्य में खरीद के पाँचवे दिन 134283.474 मीट्रिक टन धान की हुई ख़रीद: आशू

चण्डीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में आज धान की खरीद के पाँचवे दिन सरकारी एजेंसियों द्वारा 134283.474 मीट्रिक टन धान की ख़रीद की गई है ।  इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशू ने बताया कि खरीद के पाँचवे दिन राज्य की मंडियों में 365757.807 मीट्रिक टन धान सरकारी एजेंसियों द्वारा और 9751 मीट्रिक टन मिलर्स द्वारा खरीदा गया है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि राज्य की मंडियों में खरीद के पाँचवे दिन 136537.87 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है।  आशू ने बताया कि अब तक राज्य में कुल 415021.12 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है जिसमें से 375508.81 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।  उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किसानों की 286.26 करोड़ की राशि क्लियर कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here