
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर भूंदड़ ने विरसा वल्टोहा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में पंज सिंह साहिबान ने बलविंदर भूंदड़ को आदेश दिया कि विरसा वल्टोहा को 24 घंटे के अंदर पार्टी से निकाला जाए और 10 साल तक दोबारा पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा।

पार्टी से निकालने के बाद वल्टोहा ने खुद अकाली दल छोड़ दिया है। वल्टोहा ने खुद ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। वल्टोहा ने कहा था कि इस आदेश को लागू करने के लिए शिरोमणि अकाली दल की लीडरशिप को किसी भी संकट में डाले बिना वह खुद ही अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता को छोड़ते हैं।












